मुरैना में आधी रात तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही, अस्पताल में घायलों का लगा तांता

मुरैना: आज आधी रात के करीब मुरैना में तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही हुई है। अस्पताल में घायलों का तांता लग गया। आंधी के साथ बारिश के बीच ओले भी गिरे। अंबाह में जयेश्वर मेले में लगी दुकानों की टीन की चादर उड़ गईं। इससे मेले में आए करीब 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

तेज आंधी के चलते कई कच्चे मकान गिरने की खबर है। अंबाह अस्पताल में में 25 से ज्यादा घायल पहुंचे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल में बिजली सप्लाई ठप होने से मोबाइल की टॉर्च जलाकर घायलों का इलाज किया गया। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Next Post

त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन का आह्वान

Fri Mar 14 , 2025
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से मांगा सहयोग इंदौर: हाल ही में महू और आसपास के क्षेत्रों में हुई सांप्रदायिक घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है. आगामी त्योहारों—होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के […]

You May Like