त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन का आह्वान

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से मांगा सहयोग

इंदौर: हाल ही में महू और आसपास के क्षेत्रों में हुई सांप्रदायिक घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है. आगामी त्योहारों—होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती हितिका वासल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए.

ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, जिसमें जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. अधिकारियों ने दोनों समुदायों से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी चिंताओं और सुझावों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विस्तृत चर्चा हुई.

प्रशासन को उम्मीद है कि यह संवाद सार्थक साबित होगा और सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, आपसी भाईचारे को बढ़ावा दें और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहारों के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं

Next Post

पिता हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Fri Mar 14 , 2025
थाने में लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, शव कंकाल में परिवर्तित उमरिया: जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जरहा तिराहे से महज 100 मीटर दूर घुलघुली रोड स्थित सुखनारा पुल के पास झाड़ियों के बीच एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप […]

You May Like

मनोरंजन