आयशर- ऑटो की भिड़ंत, 3 की मौत

उज्जैन। इंदौर रोड पर बुधवार गुरुवार रात भीषण सडक़ हादसा हो गया। आयशर और ऑटो के बीच हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका उपचार वेंटिलेटर पर चल रहा है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि रात 2 बजे के लगभग इंदौर रोड पंथ पिपलाई के पास ऑटो और आयशर में भीषण भिड़ंत होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी ऑटो के परखचचे उड़ चुके थे। बमुश्किल उसमें सवार तीन युवकों और चालक को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने पर 3 की मौत होना सामने आया। एक की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। मृतकों की पहचान करने पर उनके नाम गोलू उर्फ आकाक्ष पिता दीपक ठाकुर, चिराग पिता संजय सोलंकी और विशाल विशाल पिता राजकुमार रावत निवासी इंदौर लसूडिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सामने आए। घायल ऑटो चालक जितेंद्र पिता सुरेश कछयाय इन्दौर है। दुर्घटना की सूचना सभी के परिजनों को दी गई जो अलसुबह उज्जैन पहुंच गए थे। परिवार ने बताया कि तीनों मृतक दोस्त थे और महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आ रहे थे। पुलिस ने तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर बॉडी परिजनों को सौंपी है बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद आयशर का चालक भाग निकला था, जो उज्जैन से इंदौर की ओर जा रहा था। तीनों मृतक मजदूरी करते थे।

Next Post

करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

Thu May 7 , 2026
सैलाना। जिले के सैलाना नगर में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ कुमावत मोहल्ले में बिजली के तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की अकाल मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र के प्रकृति प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

You May Like