बीना में पुलिस चौकी के पास मंदिर में चोरी, 9 छत्र और चांदी के धनुष-बाण पार

बीना। सोमवार को छोटी बजरिया स्थित पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित राम जानकी मंदिर में चोरी हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई लगातार बीना में चोरी की घटनाओं से लोग हतप्रभ हैं। दरअसल सोमवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पंडित प्रेम नारायण शास्त्री ने बताया कि विगत 30 वर्षों से इस मंदिर की सेवा कर रहा हूं प्रतिदिन की भांति रात में भगवान की सेवा करने के बाद भगवान को विश्राम करने के लिए सुला दिया गया जब सुबह 6:15 बजे मैंने मंदिर का गेट खोला और जल भरने के लिए मोटर चलाने के लिए गए तो देखा की दरबार की चैनल गेट खुले हुए हैं, दान पेटी भी टूटी हुई है शंका हुई की तेज आंधी से तो यह नहीं टूटने वाली एवं सभी दरबार के गेट खुले हुए हैं मैंने सबसे पहले हनुमान जी के मंदिर को देखा तो हनुमान जी का छत्र गायब था इसी तरह सभी दरबार से मिलाकर कुल 9 छत्र एवं राम लक्ष्मण जी के चांदी के धनुष बाण चोरी कर ले गए। मैंने तत्काल कमेटी के सदस्यों को सूचना दी और उसके बाद सभी एकत्रित होकर पुलिस चौकी गए पुलिस तत्काल साथ में आई मंदिर परिसर के पास पहुंचकर गेट का ताला लगा दिया और शीघ्र जांच करने की बात कही। प्रश्न यह उठता है कि लगातार बीना में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में चिंता व्याप्त हो रही है कभी मोटरसाइकिल चोरी होती हैं तो कभी कृषि उपज मंडी कमेटी से लोगों के रूपयों से भरे वेग गायब किंतु अभी तक किसी भी चोरी के आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है अब देखना यह है की इस चोरी के मामले में भी पुलिस को क्या सफलता मिल पाएगी या फिर हर चोरी की तरह इसमें भी नाकामयाबी। सागर से बुलाई गई फोरेंसिक टीम मामले की गंभीरता और चोरी गए सामान की कीमत को देखते हुए बीना पुलिस ने सागर से एफएसएल टीम को बुलाया है।फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट शिवलाल चौधरी,आरक्षक रविंद्र राजपूत और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मंदिर को पुनः खोला जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Next Post

नाबालिग का अपहरण कर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Mon Apr 6 , 2026
टीकमगढ़। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो दिन बाद सोमवार को आरोपी वीरू रैकवार (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। यह घटना 3 अप्रैल की है, जब आरोपी वीरू रैकवार […]

You May Like