बाइक-स्कूटी की टक्कर पर भड़के बदमाश, युवक को जमकर पीटा

इंदौर: विजय नगर इलाके में बीती रात रोड रेज की वारदात सामने आई है। रघुनाथ पेट्रोल पंप के सामने दोपहिया वाहनों की भिड़ंत के बाद स्कूटी सवारों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी।

पुलिस के मुताबिक, काजी की चाल मालवा मिल निवासी रितिक ठाकुर पिता राकेश ठाकुर बीती रात अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। विजय नगर स्थित रघुनाथ पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार स्कूटी से उसकी बाइक की हल्की सी टक्कर हो गई।हादसे के बाद संभलने का मौका मिलने से पहले ही स्कूटी चला रहे अमन वर्मा और उसके साथी ने रितिक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।पीड़ित रितिक की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने आरोपी अमन वर्मा और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बाद मंच पर हुए 'शुद्धिकरण हवन' पर संसद में गरमागरम बहस छिड़ गई

Thu Aug 13 , 2026
नई दिल्ली,  उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए ‘शुद्धिकरण हवन’ का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया और तीखे सवाल पूछे। जेपी नड्डा का जांच का आश्वासन संसद के मानसून […]

You May Like