50 स्कूलों में लगाए जा रहे स्मार्ट क्लास एवं सोलर पैनल

झाबुआ: शिक्षा को आधुनिक बनाने और आदिवासी अंचल के बच्चों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया गया है। जिले की 50 शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित की जा रही है। साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। यह कार्य एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सहयोग और थर्ड प्लानेट फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

झाबुआ आदिवासी बहुल जिला होने के साथ केंद्र सरकार की आकांक्षी जिलों की सूची में भी शामिल है। यहां शैक्षिक स्तर को सुधारने और बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की चुनौती लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में यह पहल जिले के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जा रहीं है। इस परियोजना अंतर्गत स्कूलों को विशेष रूप से तैयार कर ऑफलाइन डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में जहां इंटरनेट व नेटवर्क की समस्या रहती है, वहां भी बच्चे आसानी से पढ़ सकेंगे और शिक्षक तकनीक की मद्द से पढ़ाना सरल बना सकेंगे। शिक्षा के साथ इस पहल में ऊर्जा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए जा रहे है, ताकि बिजली की समस्या वाले इलाकों में भी स्मार्ट क्लास सुचारू रूप से संचालित हो सके। इससे जिले में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पूरा कार्यक्रम जिले के शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा और बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Next Post

बच्चों ने जज साहब से पूछा असली और फिल्मी अदालत में अंतर

Sat Aug 23 , 2025
खंडवा: एमके. प्राईड स्कूल खण्डवा जिला विधिक सेवा कार्यक्रम पंच “ज” के अंतर्गत विद्यालय के बच्चो को जल, जंगल, जमीन जन और जानवर की रक्षा हेतु प्रकृति के साथ अन्याय न हो इस उद्देश्य को लेकर न्याय की चर्चा की ।प्राधिकरण के पियूष भावे ( न्यायाधीश एवं सचिव जि़ला विधिक […]

You May Like