बच्चों ने जज साहब से पूछा असली और फिल्मी अदालत में अंतर

खंडवा: एमके. प्राईड स्कूल खण्डवा जिला विधिक सेवा कार्यक्रम पंच “ज” के अंतर्गत विद्यालय के बच्चो को जल, जंगल, जमीन जन और जानवर की रक्षा हेतु प्रकृति के साथ अन्याय न हो इस उद्देश्य को लेकर न्याय की चर्चा की ।प्राधिकरण के पियूष भावे ( न्यायाधीश एवं सचिव जि़ला विधिक सेवा प्राधिकरण ) ने विद्यार्थियों को गुड टच-बेड टच, ट्रैफिक नियम, हेलमेट की अनिवार्यता एवं न्याय पालिका का महत्व समझाया ।

विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों द्वारा बड़े बड़े व रोचक सवाल किए । ने बड़ी श्री भावे ने सहजत से जवाब दिए। कक्षा 6 वीं के छात्रा आस्था खेडेकर ने एक सवाल किया कि आपके न्याययिक कार्यकाल मे ऐसा कोई फैसला जिससे आपको अंतर्मन से खुशी हुई?कक्षा यू केजी के गव्य अटूट ने पूछा क्या हम पोलिस के दोस्त बन सकते हैं? कक्षा 2 की छात्रा माही जयपाल ने पूछा फिल्मी अदालत और वास्तविक अदालत में क्या फर्क है? कक्षा 4 के जकी गौरी ने एक सवाल में पूछा की क्या न्यायधीश के फैसले बदले जा सकते हैं?

कक्षा 5 की छात्रा भूमिका ने पूछा कि क्या बच्चे पुलिस में स्नढ्ढक्र कर सकते हैं? वही कक्षा 7 की श्रद्धा ने पूछा कानून कैसे बदला जाता है। बच्चो के सभी प्रश्नों का श्री भावे ने ने हर्ष के साथ स्नेहपूर्ण जवाब दिए ।न्यायधीश पीयूष भावे ने स्कूल प्रशासन और शाला में दी जा रही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की तारी$फ की । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा के अब्बास अली शाला प्रबंधक लुकमान मसूद एवं रक्षी मसूद ने भी उद्द्बोधन दिया । शाला की मुस्कान मसूद के नेतृत्व में न्यायधीश ,स्टॉफ एवं छात्रों ने पौधारोपण किया ।

Next Post

एमएलबी में माटी गणेश के सृजन पर कार्यशाला

Sat Aug 23 , 2025
ग्वालियर: प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की संकल्पना पर केंद्रित माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के तारतम्य में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में माटी गणेश के सृजन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संचालक उच्च शिक्षा ग्वालियर चंबल संभाग प्रोफेसर के. रत्नम उपस्थित थे जबकि […]

You May Like