30 घंटे के भीतर चोरी गया 8 लाख 60 हजार रुपये का ट्रैक्टर किया बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

मनासा। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में, संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना प्रभारी मनासा श्री निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा ट्रैक्टर ढूंढ निकालने में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी के लाल रंग का महेन्दा कम्पनी का युबो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर को अज्ञात बदमाश दिनांक 28-29 जुन 2026 की दरमियानी रात्रि में चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 30 जून 2026 को थाना मनासा में अपराध क्रमांक 319/26 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम मनासा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल पिता कमल सिंगार जाति भील उम्र 20 साल निवासी बईडा तह. किशनगढ थाना पाटन जिला बासवाङा राजस्थान हा, मु भाटखेडी बुजुर्ग थाना मनासा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया है।

बरामदगी- लाल रंग का महेच्दा कम्पनी का युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर मय सीडील (कीमती करीबन 860,000 रुपये) शत-प्रतिशत बरामद किया गया।

सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय एवं त्वरित कार्रवाई में विवेचक श्री निलेश अवस्थी थाना प्रभारी मनासा, उप निरीक्षक तेजसिह सिसोदिया, सउनि दिलीप कुमार कलमोदीया, प्र आर नेरन्द्र मालवीय आर ईश्वर चौहान आर पींकेश मोगिया, आर विनोद भाटी की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

वाहन चोरी के संदेह में पुलिस ने कार्रवाई, 6 बिना नंबर की गाडिय़ां जब्त

Thu Jul 2 , 2026
मनासा। क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर मनासा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम हाड़ी पिपल्या डेरे में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डेरे से 6 बिना नंबर की संदिग्ध गाडिय़ां जब्त की। सभी जब्त वाहन मनासा थाने लाए गए हैं, जहां […]

You May Like