सतना:जान से मारने की नियत से छूरा से प्राणघातक हमला करने वाले फरार 02 आरोपियो को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के मुताबिक 9 मार्च को फरियादी उमा प्रताप सिंह पिता तेजप्रताप सिंह निवासी पीली बिल्डिंग टी.पी. हाउस मुख्तयारगंज ने रिपोर्ट किया कि इसके लडके अमित सिंह उर्फ अब्बू को गौरव मिश्रा , विपिन गुप्ता , सनिल सिंह उर्फ शनि, रिषभ द्विवेदी व उसके साथी घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट किये है और गौरव मिश्रा हाथ में छूरा से मार दिये है.
रिपोर्ट पर से अपराध धारा 331(6),109(1),296ए,351(2),3(5) बीएनएस का कायम कर मामला संगीन होने से मामले के आरोपियो की पता तलाश के लिए टीम गठित की जाकर आरोपीगणो की पता तलाश शुरु की गयी एवं आरोपियो के संभावित स्थानो पर दबिश दी गई । जिसमे आरोपी रिषभ द्विवेदी उर्फ अटरा पिता विश्वनाथ द्विवेदी निवासी नन्दहा थाना नागौद जिला सतना , विपिन गुप्ता उर्फ मोदी पिता गणेश प्रसाद गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी उतैली पयासी आटा चक्की के पास थाना कोलगवां जिला सतना को गिरफ्तार किया गया था ।
फरार आरोपीगणो की पता तलास के हर संभव प्रयास करते हुए आरोपी गौरव मिश्रा उर्फ कान्हा पिता केदार प्रसाद मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी चौरा चंदपुरवा थाना सिविल लाइन जिला सतना को गिरफ्तार किया जाकर विधिवत गिरफ्तारी करते हुये पेश माननीय न्यायालय किया गया । जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपीगणो को निरूद्ध केन्द्रीय जेल सतना किया गया । मामले मे फरार अन्य आरोपियो की पता तलाश की जा रही है । इस कार्यवाही में सउनि सुमत मरावी , आर 990 लखनलाल शर्मा, आर 706 कृष्णरंजन सिंह की सराहनीय भूमिका रही.
