धर्म रक्षा समागम में कई बार विवादास्पद बोल
इंदौर: भारत में कुछ लोग ऐसे हैं जो खाते भारत की हैं और बजाते पाकिस्तान की है. भारत में लव जिहाद से हमारी बहन बेटियों को बचाना है. वक्क बोर्ड के पास 10 लाख एकड़ जमीन पर कब्जा है, जमीन को वापस लाने के लिए बिल पास होना जरूरी है. जो हिंदू को छेड़ेगा, वो मौत को दावत देगा.यह बात तेलंगाना के भाग्य नगर के विधायक टी राजा सिंह ने धर्म समागम में की. प्रखर हिंदू वादी विधायक ने आज दशहरे मैदान पर कई बार विवादास्पद शब्दों का प्रयोग एक समुदाय को इंगित करते हुए किया. विधायक राजा सिंह ने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश पर भी विवावदास्पद टिप्पणी की.
राजा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुस्लिम नाम से गांव और शहर के नाम बदलने की तारीफ की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की. उन्होंने कहा योगी ने बुलडोजर चलाने का काम किया. योगी के कुंभ की तारीफ की है और दावा किया कि झूठे या थूक कर खाना नही परोसा. हमारी संस्कृति पवित्र है. भाषण के दौरान मध्यप्रदेश से लेकर रायपुर में हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद के उदाहरण दिए. राजा ने मुगलों को खूब खरी खोटी बाते कही. वही महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज, शंभाजी के उदाहरण दिए. एक समुदाय विशेष को कठमुल्ले और हिंदू बेटियों की तरफ आंख उठाने वालो के हाथ पांव काटने को तैयार रहने की बात बार बार दोहराई.
जो जग जाएगा वो बच जाएगा
सिख समुदाय की तारीफ कर कहा कि उनके गुरु ने फुटबॉल खेला था. ऐसे हिंदू वीर और देश भक्त बनो, मेरे दोस्तो. इंदौर अटाला बाजार का जिक्र करते हुए कहा कि शर्त लगती है कि हिंदू लड़कियों और महिलाओं को टच करने की बात कही. ऐसे लोगों के हाथ काट डालो. राजा ने कहा देश को हिंदू, सनातन धर्म वाला हिंदू चाहिए. नपुंसक हिंदू नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि जो जग जाएगा वो बचेगा और जो नहीं जागेगा वो खत्म हो जाएगा
