घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या 

खंडवा। जिले के पंधाना थाना अंतर्गत सनसनीखेज वारदात सामने आई है । यहां बोरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में घर में सो रहे एक युवक की शनिवार तडक़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी । घटना के बाद युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । उधर, परिजनों ने पटाखे जैसी आवाज सुनने पर खून से लथपथ अमीन को पाया और पास ही गोली का खोखा मिला। घर और आसपास के सात घरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी अभी फरार है।

Next Post

गौग्स की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को

Sat May 24 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 25 मई, रविवार को होटल रेडिसन, ग्वालियर में शाम 7 बजे किया जाएगा। आयोजन में नारी स्वास्थ्य, सेवा और नेतृत्व को समर्पित होगा, जहाँ चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों, समाजसेवियों और अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम […]

You May Like

Play sound