गौग्स की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को

ग्वालियर। ग्वालियर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 25 मई, रविवार को होटल रेडिसन, ग्वालियर में शाम 7 बजे किया जाएगा। आयोजन में नारी स्वास्थ्य, सेवा और नेतृत्व को समर्पित होगा, जहाँ चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों, समाजसेवियों और अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित सांघी, डीआईजी ग्वालियर रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि डॉ. मीलिंद शाह अध्यक्ष, इस्पेट, श्रीमती शोभा सिकरवार महापौर, डॉ. आर.के.एस. धाकड़ डीन, मेडिकल कॉलेज होंगे।

गोग्स कार्यकारिणी 2025-26 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. रीता मिश्रा अध्यक्ष, डॉ. अंजु लता वर्मा सचिव, डॉ. कृति धोन्डे को अध्यक्ष इलेक्ट, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्योति उपाध्याय, डॉ. सोनल कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. प्रतिभा गर्ग, संयुक्त सचिव डॉ. शोभा चतुर्वेदी, डॉ. परिभाषिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष डॉ. राजकिशोरी दंडोतिया एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. सुधा महेश्वरी, डॉ. नीतू जौहरी, डॉ. उमा जैन, डॉ. रितु राठी, डॉ. मीरा बंदिल, डॉ. मोनिका जैन, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. गायत्री नागोरी, डॉ. मेघा बंदिल, डॉ. स्वीचित्रा दंडोतिया, डॉ. अंशु बाजपेई, डॉ. हिया अग्रवाल, डॉ. नीलू राजपूत और अन्य वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Next Post

सिरमौर टीएचपी में मेंटीनेंस के चलते विद्युत उत्पादन ठप्प

Sat May 24 , 2025
रीवा। मानसून आने के पहले विद्युत उत्पादन इकाईयो का मेंटीनेंस शुरू कर दिया गया है. जिसके चलते तीन दिन से बाणसागर डैम से पानी बंद है. सिरमौर विद्युत उत्पादन इकाईयो का मेंटीनेंस किया जा रहा है. जिसके कारण विद्युत उत्पादन ठप्प है, साथ ही पानी बंद होने पर झिन्ना एवं […]

You May Like