
रीवा। मानसून आने के पहले विद्युत उत्पादन इकाईयो का मेंटीनेंस शुरू कर दिया गया है. जिसके चलते तीन दिन से बाणसागर डैम से पानी बंद है.
सिरमौर विद्युत उत्पादन इकाईयो का मेंटीनेंस किया जा रहा है. जिसके कारण विद्युत उत्पादन ठप्प है, साथ ही पानी बंद होने पर झिन्ना एवं सिलपरा में भी विद्युत उत्पादन इस समय नही हो रहा है. हालाकि यहा मेंटीनेंस का काम अभी शुरू नही हुआ है, अभी तक कोई आदेश नही पहुंचा है. गौरतलब है कि सिरमौर में विद्युत उत्पादन के लिये 90 क्यूमेक्स पानी सीडब्ल्यूसी से पहुंचता है. अगले माह से मानसून सत्र शुरू हो जायेगा और पानी ज्यादा मिलने पर विद्युत उत्पादन सभी इकाईयो से शुरू हो जाता है. झमाझम बारिश शुरू होने से पहले सभी इकाईयो का मेंटीनेंस किया जा रहा है. गुरूवार की रात से पानी बंद है और सोमवार तक मेंटीनेंस के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो जायेगी, साथ ही उत्पादन भी शुरू हो जायेगा. सिरमौर के लिये पानी बंद है जिसके कारण झिन्ना और सिलपरा में भी विद्युत उत्पादन का काम ठप्प है. झिन्ना में 10-10 मेगावाट की दो उत्पादन इकाईया है जबकि सिलपरा में 15-15 मेगावाट की दो उत्पादन इकाईया है. सिरमौर में 105 की तीन इकाईया है जिनसे विद्युत उत्पादन होता है.
