श्री गिर्राज मंदिर मुरार का 52 वां स्थापना दिवस मना

ग्वालियर। श्री गिर्राज मंदिर मुरार का दो दिवसीय 52 वां स्थापना दिवस शनिवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में अखंड रामायण पाठ हुआ, भगवान गिर्राज जी का दूध दही से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया एवं सांयकाल छप्पन भोग एवं फूल बंगला सजाया गया, भजन कीर्तन एवं महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

श्री गिर्राज मंदिर, मुरार के महंत मुकेश मोहन पांडे ने बताया कि श्री गिर्राज जी मंदिर की शिला का सदर बाजार मुरार में 1973 में स्थापना की गई थी। भगवान गिर्राज जी की मूर्ति के लिए गोवर्धन पर्वत से शिला को लाकर स्थापित किया गया था। इसी शिला की भक्तगण परिक्रमा करते हैं। साथ ही गुरुपूर्णिमा को भी यहां पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

Next Post

मोदी से मिले सुक्खू, तुर्की से सेब आयात के मुद्दे पर की चर्चा

Sat May 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर राज्य को उदार वित्तीय सहायता देने और लम्बित राशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।   श्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक […]

You May Like