जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत छोटी जैन मंदिर की खिडक़ी की ग्रिल तोडक़र घुसे चोर भगवान के जेवर, दानपेटी में रखी नगदी ले गए।पुलिस के मुताबिक चन्द्र कुमार जैन निवासी बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोहा सीमेंट की दुकान चलाता है। बीती रात्रि 10 बजे करीब गजरथ महोत्सव कार्यक्रम स्थल से वापस अपने घर जा रहा था, छोटी जैन मंदिर के पास पहुंचा तो नजर मंदिर की खिडकी पर पडी, अंदर की लाईट जल रही थी खिडकी का पल्ला खुला हुआ था।
मंदिर की देख रेख बडे भाई संतोष कुमार जैन करते है जिसकी चाबी भी उनके पास रहती है इसलिये घर जाकर उनसे पूछा की मंदिर में कौन है लाईट जल रही है खिडकी खुली हुई है, तब भैया ने बताया की कोई नही गया है।
हो सकता है लाईट जलती रह गयी हो एवं खिडकी भी खुली रह गयी हो तब उसने चाबी ली और मंदिर आया, सामने का गेट का ताला खोला और अंदर गया तो देखा खिडकी का एक पल्ला खुला हुआ था, जिसकी जाली (ग्रिल) निकली वही रखी हुई थी दरवाजे का भी ताला टूटा था कोई दरवाजा खोलने की कोशिश किया, इंटर लॉक था जो नहीं खुला है। अंदर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पडा था मंदिर में दान में दिये गये भगवानजी के जेवर, दानपेटी में रखी नगदी तीस हजार रूपए गायब थी।
