जबलपुर: वक्फ कब्रिस्तान भूमि पर दबंगई से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई। जिसमें बताया कि मप्र वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा इंतजामिया कमेटी सूपाताल गढ़ा जबलपुर के प्रबंधन के लिए गठित वक्फ प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़ा स्थित वक्फ संपत्ति में नमाजगाह कब्रिस्तान है।
नसीम बारी, राजिक खान के द्वारा दबंगई से अवैध कब्जा किया जा रहा है। मामले की शिकायत एएसपी जितेन्द्र सिंह से की है।साथ ही मामले कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वसन दिया गया है। एएसपी का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
