
भोपाल: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत 6.0 अभियान के तहत देशभर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और उपक्रमों में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
बीएचईएल, भोपाल ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिनका उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर को प्लॉग रन से हुई, जिसमें दौड़ के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी शामिल रहा।
अभियान के तहत हर रविवार साइकिल रैली और अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन बीएचईएल स्पोर्ट्स अथॉरिटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। अभियान का समापन 31 अक्टूबर को एकता दौड़ (Unity Run) के साथ होगा, जो राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती) के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा।
प्रतिभागी अपनी फिटनेस प्रगति का मूल्यांकन फिट इंडिया मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं।
