
देवास। खातेगांव के अंतर्गत आने वाले संदलपुर बस स्टैंड पर बुधवार को खड़ी एक लोडिंग आईसर वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में प्लास्टिक, पानी की बोतलें, डिब्बे और टिफिन रखे हुए थे। आग लगते ही बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम और खातेगांव नगर परिषद की फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सक्रिय योगदान दिया। सभी के संयुक्त प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वाहन इंदौर से रायपुर की ओर जा रही थी और संदलपुर निवासी का बताया जा रहा है। ड्राइवर वाहन बस स्टैंड पर खड़ा कर खाना खाने चला गया था, तभी अचानक आग लग गई।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित किया है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
