नवजात शिशु को फेंकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर किया मामला दर्ज

टीकमगढ़। जिला अस्पताल परिसर में नवजात शिशु लावारिस मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

यह घटना मंगलवार शाम की है, जब जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास झाड़ियों में एक जीवित नवजात शिशु मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो बाइक पर सवार होकर पहुंची एक महिला और तीन

अन्य लोग घटनास्थल के पास दिखाई दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन संदिग्धों को कलेक्टरेट रोड स्थित डा. मांडवी साहू के जीवन हॉस्पिटल के पास से पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में तीन युवक और एक महिला शामिल हैं।

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस लड़की की डिलीवरी हुई थी, वह अविवाहित है। लोक लाज के डर से नवजात को फेंका गया था।

Next Post

रास्ता खुला रखने के नाम पर 25 लाख की रिश्वत: दो आरोपी 1 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

Wed Oct 8 , 2025
इंदौर. इंदौर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को खरगोन जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा. दोनों आरोपी सरकारी भूमि के उपयोग और रास्ता खुला रखने के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. ट्रैप […]

You May Like