न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर का यूएस ओपन 2026 टेनिस पुरुष युगल का सफर पहले ही राउंड में खत्म हो गया।
शनिवार को खेले गये मुकाबले में दुनिया के नंबर 32 खिलाड़ी भांबरी और उनके साथी को न्यूजीलैंड के माइकल वीनस, अमेरिकी जोड़ी रयान सेगरमैन और पैट्रिक ट्रहाक से 7(7)-6(4), 7(7)-6(3) से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे 43 मिनट तक चला।
