मैहर में अवैध खनिज परिवहन पर हुई कार्यवाही

मैहर :कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर की गई कार्यवाही के दौरान खनिज विभाग ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए कुल 4 वाहनों को जब्त किया। इनमें वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 6775 को मैहर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया, जबकि एमपी 17 एचएच 3848 एवं एमपी 53 जेडबी 7754 को रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध परिवहन करते हुए जब्त कर खड़ा कराया गया।

इसके अलावा एक बिना नंबर का वाहन अमरपाटन थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

उर्वरक वितरण में अनियमितता पर सहायक समिति प्रबंधक निलंबित

Sun Apr 19 , 2026
सतना :जिला सहकारिता प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कड़ी कार्रवाई करते हुए बहु-प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित शिवराजपुर (शाखा सिंहपुर) के सहायक समिति प्रबंधक हरीराम पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बहु प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित शिवराजपुर […]

You May Like