टीएचडीसी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

सिंगरौली। जिले के अमिलिया कोल माइंस टीएचडीसी के खिलाफ विभिन्न मांगो को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।आज मंगलवार को टीएचडीसी कंपनी कोल माइंस से प्रभावित विस्थापितो ने कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गये और इस दौरान पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा और दर्जनों कर्मचारियों का आना-जाना बंद रहा। विस्थापितो ने टीएचडीसी कंपनी प्रबंधन पर मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जिले की टीडीसी अमिलिया कोल माइंस में विस्थापितों ने कंपनी का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के कारण कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी न तो अंदर जा पा रहे हैं और न ही बाहर निकल पा रहे हैं। विस्थापितों का आरोप है कि वर्ष 2017 से कंपनी कोयला उत्खनन का काम कर रही है, लेकिन जमीन और मकान लिए जाने के बावजूद उन्हें विस्थापन का पूरा लाभ नहीं मिला है। तेंदुआ गांव के सरपंच छोटेलाल मरावी ने बताया कि करीब 270 लोगों को अब तक विस्थापन का पूरा लाभ नहीं मिला है।
बुजुर्ग महिला का विस्थापित सूची में नाम नहीं
95 वर्षीया बुजुर्ग महिला राजमंति देवी ने बताया कि उनकी 85 एकड़ जमीन और मकान चले गए, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी विस्थापितों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। उनका आरोप है कि सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें विस्थापन का लाभ नहीं मिला और न ही जमीन उपलब्ध कराई गई। विस्थापितों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन शुरू किया है। अब देखना होगा कि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर क्या कदम उठाता है। कंपनी प्रबंधन का पक्ष इस खबर में शामिल नहीं है।

Next Post

जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग.

Tue Oct 27 , 2026
छिंदवाड़ा:- कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के मालनवाड़ा गांव में एक बुजुर्ग का शव जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कुंडीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की […]

You May Like