केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में जड़ा अपना छठा शतक

लीड्स, 23 जून (वार्ता) भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सोमवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाने के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने एशिया के बाहर बतौर सलामी बल्लेबाज अपना छठा टेस्ट शतक लगाया। वह यह कारनामा करने महान सुनील गावस्कर के बाद दूसरे बल्लेबाज है।

राहुल ने अपने खास अंदाज में शतक लगाया। उन्होंने कवर ड्राइव के जरिए अपना शतक पूरा किया। यह शॉट इतना सटीक और प्रभावशाली था कि स्वीपर कवर खिलाड़ी के पास भी कोई मौका नहीं था। भारतीय ओपनर ने जश्न मनाते हुए दूसरा रन लिया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम का अभिवादन किया और मैदान में तालियां गूंज उठीं।

केएल राहुल अब एशिया के बाहर किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (छह) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह सुनील गावस्कर (15) से पीछे हैं और वीरेंद्र सहवाग (चार) से आगे हैं। केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह नौवां शतक है। यह इंग्लैंड में उनका तीसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में ओवल में149 रन और लॉर्ड्स में 2021 में 129 रन बनाये थे।

 

Next Post

डोभाल ने वांग यी से की मुलाकात

Mon Jun 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से बीजिंग में मुलाकात की। श्री डोभाल एससीओ सुरक्षा परिषद के सचिवों की 20वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन […]

You May Like