पुलिस ने डीजे साउंड संचालकों को दी कड़ी हिदायत

इंदौर: शहर में ध्वनि नियंत्रण संबंधी न्यायालयीन निर्देशों को लागू कराने के लिए जोन 3 पुलिस ने साउंड ऑपरेटरों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन हुआ तो सीधे कार्रवाई होगी.पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा शहर में डीजे साउंड संचालन को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश जारी किए गए हैं. जिसके तहत रानी सराय स्थित जोन 3 कार्यालय में डीसीपी राजेश व्यास ने बैठक आयोजित की.

बैठक में एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा, एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह, एसीपी हीरानगर रूबीना मिजवानी सहित एमजी रोड, कोतवाली, तुकोगंज, संयोगितागंज, छोटी ग्वालटोली, पलासिया, बाणगंगा और हीरानगर थानों के प्रभारी मौजूद रहे. जोन 3 क्षेत्र के लगभग 50 से 60 डीजे साउंड संचालक बैठक में शामिल हुए.

अधिकारियों ने उन्हें अदालतों द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा, समयबद्ध संचालन और अनुमतियों से जुड़े दिशानिर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. सभी संचालकों को नोटिस तामील कराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह की लापरवाही या नियम उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी. साउंड संचालकों ने बैठक में आश्वासन दिया कि वे सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करेंगे.

Next Post

ई रिक्शा चुराने वाला गिरफ्तार

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर: ओमती पुलिस ने ई रिक्शा चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर चुराया हुआ ई रिक्शा जप्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि सुनील यादव 38 वर्ष निवासी पुरानी वास्ती रेतनाका थाना ग्वारीघाट ने सूचना दी थी कि आठ दिसंबर को ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेडके 9470 से […]

You May Like