ई रिक्शा चुराने वाला गिरफ्तार

जबलपुर: ओमती पुलिस ने ई रिक्शा चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर चुराया हुआ ई रिक्शा जप्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि सुनील यादव 38 वर्ष निवासी पुरानी वास्ती रेतनाका थाना ग्वारीघाट ने सूचना दी थी कि आठ दिसंबर को ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेडके 9470 से जिला न्यायालय जबलपुर पेशी में आया था, उसने अपने ई- रिक्शा को न्यायालय के गेट नम्बर 03 के वाहन स्टेड में खड़ा कर कोर्ट के अंदर चला गया था.

शाम को बाहर आकर देखा उसका ई-रिक्शा नहीं था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये चोरी गये ई रिक्शा को पागलखाना मस्जिद के पास से जप्त किया। ई रिक्शा में बैठे अब्दुल शाहिद पिता अब्दुल वाहिद 25 वर्ष निवासी अहमद नगर गोहलपुर को पकड़ा गया। जिसने ई रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया ।

Next Post

कार में बैठकर ऑनलाइन जुआ खेलते दो युवक पकड़े

Thu Dec 11 , 2025
इंदौर:जूनी इंदौर पुलिस ने कार में बैठकर मोबाइल से रुपए दांव पर लगाकर लूडो खेलने वाले दो युवकों को पकड़कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जूनी इंदौर पुलिस की टीम ने बैराठी कॉलोनी क्षेत्र में हुंडई कार नम्बर एमपी 09 सीक्यू 5317 में बैठे दो युवकों को ऑनलाइन […]

You May Like