
खास बात यह है कि इन कलाकारों ने कभी इसी मंच से बतौर प्रतिभागी अपनी पहचान बनाई थी।
एमसी स्क्वायर और पैराडॉक्स के लिए दिल्ली उनके संगीत सफर से गहराई से जुड़ा शहर है। सिटी टूर के दौरान दोनों ने दिल्ली की हिप-हॉप कम्युनिटी और उभरते रैप कलाकारों से मुलाकात की। उन्होंने उन स्थानों और गलियों का भी रुख किया, जिन्होंने उनके संगीत सफर को दिशा दी। एमसी स्क्वायर ने कहा, “दिल्ली एनसीआर हमेशा से मेरी कहानी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। यही वह जगह है जहां मुझे प्रेरणा मिली, मेरी आवाज बनी और वे लोग मिले जिन्होंने तब मुझ पर भरोसा किया, जब मैं खुद अपने रास्ते तलाश रहा था। एक स्क्वॉड बॉस के रूप में वापस आना बहुत अलग महसूस कराता है, क्योंकि अब मैं इस सफर को दूसरे नजरिये से देख पा रहा हूं।
युवा कलाकारों से मिलकर मुझे वही पुरानी भूख याद आ गई, जो शुरुआत में मुझमें थी। मेरे लिए ‘होमग्राउंड’ का यही मतलब है-उस जगह वापस आना, जिसने आपको पहला हौसला दिया था और वही ऊर्जा वापस लौटाना।” पैराडॉक्स ने कहा, “एक कलाकार के रूप में मैं जो भी हूं, उसका एक बड़ा हिस्सा दिल्ली से आता है। यहां के लोग, माहौल, संगीत और अनुभवों ने मुझे गढ़ा है। यहां वापस आना मुझे हमेशा उस मोड़ पर ले जाता है, जहां से यह सफर शुरू हुआ था और याद दिलाता है कि मुझे हिप-हॉप से पहली बार प्यार क्यों हुआ था। अब, एक स्क्वॉड बॉस के रूप में, मैं इस संस्कृति के और भी कलाकारों को अपने होमग्राउंड से निकलकर देश भर में अपनी पहचान बनाते हुए देखना चाहता हूं।”
हसल 5′ का प्रसारण 08 अगस्त से जियोहॉटस्टार और एमटीवी इंडिया पर शुरू हो चुका है। शो का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार शाम सात बजे किया जा रहा है।
