अस्पताल में उत्कृष्ट उपचार सुविधाएं सुनिश्चित हों

भोपाल। संभागायुक्त ने पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बेहतर उपचार व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. गुरूवार को संभागायुक्त संजीव सिंह ने कहा है कि अस्पताल में मरीजों को सुगमता से अच्छी उपचार सुविधा मिले यह सुनिश्चित किया जाए. साथ ही कम्पोजिट भवन परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य समस्त उपाय किए जाएं. उन्होंने कहा कि संस्थान के लिए क्रय किए जाने वाली सामग्री उत्तम गुणवत्ता की हो तथा शासन के नियमानुसार क्रय की जाए. संस्थान के भवन, उपकरणों के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सेवाएं भी उत्कृष्ट हों.

संभागायुक्त ने कार्यालय के सभाकक्ष में शा. स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली. बैठक में प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला, संयुक्त आयुक्त विकास विनोद यादव सहित सभी संबंधित उपस्थित थे.

Next Post

उद्योगों को दुनिया को कृषि यंत्र निर्यात करने की दिशा में भी काम करना चाहिए: शिवराज

Thu Jun 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्यात योग्य कृषि यंत्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि उद्योगों को दुनिया को कृषि यंत्र निर्यात करने की दिशा में भी काम करना चाहिए और इसके लिए राज्य सरकारों को भी मिलकर […]

You May Like