खबर का असर
प्लेटफॉर्म क्र 6 पर आसानी से मिल सकेगा टॉयलेट
जबलपुर:जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्र 6 के वीआईपी द्वार पर एस्केलेटर के नीचे बनाया गया पे एंड यूस टॉयलेट के पास आखिरकार रेलवे द्वारा संकेतक बोर्ड लगा दिया गया है। बता दें कि प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर यात्रियों के लिए बनाया गया पैड टॉयलेट के आसपास कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगा हुआ था। जिसके चलते यात्रियों को इस टॉयलेट के बारे में जानकारी नहीं लग पाती थी और वे ना चाहते हुए भी इधर-उधर गंदगी फैलाने को मजबूर हो गए थे।
जिस पर नवभारत द्वारा प्रकाश डालते हुए 22 जनवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की और खबर पर संज्ञान लेते हुए रेलवे अधिकारियों ने पे एंड यूस टॉयलेट के पास संकेतक बोर्ड लगवा दिया गया। जिसके चलते यात्रियों ने अब चैन की सांस ली है। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि जनहित के लिए जो भी सुविधा जरूरी होगी उन्हें स्थापित या दुरुस्त कर उपयोग में लाया जाएगा।
