4 साल से फरार आरोपीे गिरफ्तार

जिले में चलाया जा रहा है ऑपरेशन हवालात, थाना सेंधवा शहर पुलिस ने की कार्रवाई

 

नवभारत न्यूज़

सेंधवा. ऑपरेशन हवालात के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में विगत 4 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर 1 स्थाई वारंट किया तामील किया गया। आरोपी को थाना प्रभारी की टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि वर्ष 2021 में फरियादीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी हितेश पिता अंकर कन्नौजे फरियादीया का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। जिस पर अपराध पंजीबद्ध किया था। तत्कालीन टीम द्वारा आरोपी हितेश कन्नौजे को पकडक़र नोटिस तामिल कराया गया था। आरोपी का न्यायालय में अनुपस्थिति में चालान पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को फरार घोषित कर स्थाई वारंट जारी किया गया। थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा फरार स्थाई वारंटियों, फरारी वारंटीयों एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में टीम द्वारा धारा फरार लंबित वारंटी हितेश पिता अंकर कन्नौजे, निवासी कनासिया फल्या अम्बापानी थाना वरला को गिरफ्तार कर न्यायालय सेंधवा के समक्ष पेश किया। बाद न्यायालय आदेश से आरोपी को सेंधवा जेल भेजा गया।

 

कर रहे गिरफ्तार

थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि फरार स्थाई वारंटीयों, फरारी वारंटीयों एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लए गठित टीम लगातर त्वरित कार्रवाई कर फरार स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार कर रही।

Next Post

बाल विवाह अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन

Fri Feb 7 , 2025
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में शुक्रवार को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 पर जन जागरूकता लाने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील पांडे ने की. अतिथि के रूप में एडिशनल […]

You May Like

मनोरंजन