नपाध्यक्ष की दो टूक: आमजन से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कार्यप्रणाली में लाएं पारदर्शिता

सीहोर। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नपा कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्य समय-सीमा में एवं प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं. किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान करना या उसके कार्य में विलंब करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नपाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना नपा की प्राथमिक जिम्मेदारी है. यदि किसी कर्मचारी द्वारा जानबूझकर कार्य लंबित रखा जाता है या नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जाता है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाएं. नपाध्यक्ष ने कहा कि जनता की शिकायतों पर लगातार नजर रखी जाएगी और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

 

Next Post

ड्रेनेज लाइन के लिए गली-गली में खोदी सड़कें

Sat Jun 13 , 2026
इंदौर: लगता है पूरा इंदौर शहर इस बार बारिश में गांव की सड़कों यानि कीचड़, गाद और ऊबड़-खाबड़ सड़कों का आनंद लेगा. निगम ने बारिश के पहले शहर की दुर्गति करने की तैयारी कर दी है. हालत यह है कि छह माह पहले शहर की गली गली में नर्मदा लाइन […]

You May Like