डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से समझाया डॉक्टरों का महत्व

पानसेमल। नगर की एक मात्र अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई स्कूल संस्कार शिक्षा निकेतन में “डाक्टर्स डे” तथा “सीए डे” एक प्रेरणादायक एवं यादगार कार्यक्रम के साथ मनाया। विद्यालय ने समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को नगर के विभिन्न अस्पतालों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली,आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा मरीजों की सेवा में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका को निकट से देखा और समझा। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं चिकित्सा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत एक भावपूर्ण नाट्य मंचन रहा,जो समस्त चिकित्सकों को समर्पित था। इस नाटक के माध्यम से डॉक्टरों के त्याग,समर्पण, संघर्ष, संवेदनशीलता और मानव सेवा की भावना को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया तथा डॉक्टरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।आयोजन में डॉ. प्रशांत बड़गुजर, डॉ. राहुल बड़गुजर,डॉ. विजय निझरे, डॉ. जय पाटिल, डॉ. जितेंद्र बोरसे,डॉ. राजेंद्र सोनवणे ने सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ देकर, उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता,मानवता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संस्था संचालक नीरज गुप्ता,शब्बीर राज,दीपक जोशी, हेमंत शर्मा ने बताया कि डॉक्टर्स व सीए समाज में बेहद प्रतिष्ठित होते हैं। जहां डॉक्टर्स को भगवान का स्वरूप माना जाता है वही सीए व्यवसाई क्षेत्र में कर संपादन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। प्राचार्य डॉ योगेश करंदीकर व प्री प्रायमरी इंचार्ज श्रीमती सरला पटेल ने बताया कि नगर में पहली बार किसी विद्यालय ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को अस्पताल भ्रमण कराकर डॉक्टरों के सेवा-भाव और कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराया। विद्यालय की इस अभिनव पहल की अभिभावकों,चिकित्सकों एवं नगरवासियों ने सराहना की।

Next Post

गैसाबाद में बाइक से गिरे भाई-बहन, ट्रक के पहिए से कुचली गई बहिन, जबलपुर रेफर

Wed Jul 1 , 2026
दमोह। गैसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता कला के पास बाइक से जा रहे भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिनौता कला निवासी 16 वर्षीय गुन्नो अहिरवार, पिता दिनेश अहिरवार अपने भाई बसंत के साथ बाइक से जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक सहित […]

You May Like