
दमोह। गैसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता कला के पास बाइक से जा रहे भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिनौता कला निवासी 16 वर्षीय गुन्नो अहिरवार, पिता दिनेश अहिरवार अपने भाई बसंत के साथ बाइक से जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक सहित गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया गुन्नो के हाथ पर चढ़ गया, जिससे हाथ गंभीर रूप से कुचल गया। घटना की सूचना पर हिनौता कला सरपंच विक्रांत पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. दिव्यांशु अवस्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों भाई-बहन को जबलपुर रेफर कर दिया। (विनय असाटी)
