
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत बिलखरवा में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। करंट कैसे और किन परिस्थितियोंमें लगा इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक रविवार को सुजीत नट 29 वर्ष निवासी नट बस्ती बिलखिरवा ने सूचना दी कि सुबह लगभग 10-30 बजे वह अपने काम पर चला गया था सुबह लगभग 11 बजे बाजू में रहने वाले सतीश नट ने फोन पर बताया कि पिता को करंट लग गया है.
उसने घर आकर देखा उसके पिता शिव कुमार नट हाथ में वायर पकड़े मिले मोहल्ले के लोग भी आ गये। पिता शिवकुमार नट की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
