जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत चंदवा में नाति ने नाना की जेब से नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अर्जुन सिंह लोधी 72 वर्ष निवासी चंदवा, शाम लगभग 4 बजे भैस लगा कर कमरे के पास बाल्टी लेकर जा रहा था तभी देखा कि नाती राजा कमरे में से बाहर निकल रहा था नातिन का मोबाईल लिये थे.
उसी से किसी से बात किया और कुछ देर बाद एक लडका मोटर सायकिल से आया उसी की मोटर सायकिल में पीछे बैठकर कही चला गया, अुर्जुन ने कमरे में जाकर चैक किया तो उसके पैजामे की जेब में रखे 5200 रूपये नही थे उसे पूरी तरह संदेह है कि उसके पैजामे के जेब में इलाज के लिये रखे 5200 रूपये उसके नाति राजा चोरी कर ले गया है, राजा की तलाश आस पास किया जो नही मिला ।
