इंदौर: कल रात से शुरू हुई बारिश के कारण आज दिनभर यातायात जाम होने के नजारे देखने को मिले. स्थिति यह थी कि आज दिन भर बारिश में शहर के कई चौराहों पर वाहनों के झुंड बन गए. इसका कारण यह था कि शहर में हर तरफ खुदाई और गड्ढों का होना है.शहर में आज दिनभर रुक रुक कर बारिश हो रही है और उसी तरह शहर का यातायात भी बारिश के समान रुक रुक कर चलता नजर आया. शहर में यातायात जाम होने का मुख्य अड्डा और सड़क है.
पूरे बीआरटीएस पर पलासिया से लेकर विजयनगर तक वाहन चालक यातायात जाम में फंसे रहे. ट्रैफिक सिग्नल और प्वाइंट की स्थिति यह थी कि एक बार में तो कोई वाहन चालक सिग्नल क्रॉस ही नहीं कर पा रहा था. हर किसी को दो से तीन बार के बाद सिग्नल क्रास कर पा रहा है.शहर में रीगल चौराहा, लेंटर्न चौराहा, यशवन्त रोड, मधुमिलन, टावर, नवलखा, अग्रसेन या फिर बीआरटीएस सड़क के सभी चौराहे, पटेल, शास्त्री, राजकुमार ब्रिज हर जगह वाहनों के झुंड नजर आ रहे थे, लेकिन यातायात संभालने वाले नदारद थे. नतीजा यह दिखाई दे रहा था कि वाहन चालक ही अपने अनुसार वाहन निकालने की कोशिश करते नजर आए.
ट्रैफिक पुलिस फिर चौराहों से गायब
आज भी हमेशा की तरह ट्रैफिक पुलिस सड़कों से गायब थी. वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिस नहीं होने से यातायात को प्रभावित कर जाम में सहयोग कर दे थे. इसका कारण यह है कि हर किसी को जल्दी और पहले निकलना है, फिर चाहे ट्रैफिक नियम और सिग्नल ही क्यों ना तोड़ना पड़े, तोड़ेंगे. यह तब होता है जब पुलिस सड़कों और ट्रैफिक सिग्नल पर से गायब हो जाती हैं.
