शुरुआती कारोबार में चढ़ा शेयर बाजार

मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।

सेंसेक्स 88.12 अंक चढ़कर 85,320.04 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 64.92 अंक (0.08 प्रतिशत) ऊपर 85,296.84 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 54.65 अंक की मजबूती लेकर 26,122.80 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 18 अंक की बढ़त में 26,086.15 अंक पर था।

आईटी सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। सार्वजनिक बैंकों में भी निवेशकों ने विश्वास दिखाया। वहीं, रियलिटी, ऑटो और तेल एवं गैस सेक्टरों में सबसे अधिक बिकवाली हुई।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और मारुति सुजुकी के शेयर हरे निशान में थे जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट थी।

 

Next Post

बंधौली के जंगल में एनकाउंटर: 10 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Mon Nov 24 , 2025
ग्वालियर: उटीला थाना क्षेत्र में बंधौली के जंगलों में पुलिस और कुख्यात बदमाश कपिल यादव के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कपिल यादव के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित कपिल ने कुछ दिन […]

You May Like

Play sound