विमान पर बैठकर निकले बाल गोपाल 

बनखेड़ी। बनखेड़ी में डोल ग्यारस पर विमान पर बैठ बाल गोपाल कन्हैया नगर भ्रमण को निकले। श्रीराम जानकी मंदिर में बाल गोपाल का पूजन आरती हुई ‌। और शाम 4 बजे दर्जनों विमान नगर प्रमुख मार्ग से निकले । खैरापति मंदिर में घाट पूजन कार्यक्रम किया गया। विमान पुराना बाजार पंडित मोहन बाबू शास्त्री के निवास से प्रारंभ हुए । परम्परागत तरीके से कई परिवारों से विमान निकलते हैं । श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर में अध्यक्ष रामबाबू माहेश्वरी और सदस्यों द्वारा पूजन किया गया । इस अवसर पर पंडित मोहन बाबू शास्त्री, नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी, विवेक माहेश्वरी, दिलीप साहू, राजकुमार शर्मा, चन्द्रभान गढ़वाल, टीकम सातल, पंडित प्रदीप शास्त्री, कल्लू साहू, अमित साहू, सुरेन्द्र मौर्य, संजय साहू सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे ।

Next Post

दो स्कूल संचालकों पर FIR, वाहन चालक और अन्य स्टाफ का नहीं कराया था चरित्र सत्यापन

Thu Sep 4 , 2025
विदिशा। जिला कलेक्टर द्वारा 1 सितम्बर 2025 को जारी आदेश के तहत सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय संचालकों को निर्देशित किया गया था कि छात्रों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों, क्लीनरों और अन्य सहायक स्टाफ का थाना स्तर पर चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इस आदेश का पालन […]

You May Like