​सफलता का शतक: भोपाल में 100वां पावर ट्रांसफॉर्मर रवाना

भोपाल: वित्तीय वर्ष 2025–26 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण विभाग ने 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण एवं प्रेषण किया। इस अवसर पर एनटीबी परिसर में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने 100वें ट्रांसफॉर्मर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उपलब्धि विभाग की सशक्त कार्य संस्कृति, टीम वर्क और उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक रूपेश तैलंग, जी. पी. बघेल, एस. के. महाजन, आलोक सेंगर, राजेश कुमार अग्रवाल एवं प्रदीप चन्द्र कांडपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उपाध्याय ने टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संगठन की उच्च उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और समयबद्ध कार्य निष्पादन का प्रमाण है।

Next Post

​दोराहा में बिजली बिल डिफॉल्टरों पर गिरी गाज: 3.13 लाख की वसूली के लिए बाइक और मशीनें जब्त

Sun Mar 22 , 2026
दोराहा: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी वितरण केंद्र दोराहा द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए स त कार्रवाई को अंजाम दिया गया. विभाग ने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 11 बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक व कृषि उपकरण जब्त […]

You May Like