​दोराहा में बिजली बिल डिफॉल्टरों पर गिरी गाज: 3.13 लाख की वसूली के लिए बाइक और मशीनें जब्त

दोराहा: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी वितरण केंद्र दोराहा द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए स त कार्रवाई को अंजाम दिया गया. विभाग ने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 11 बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक व कृषि उपकरण जब्त कर लिए हैं. सहायक प्रबंधक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 उपभोक्ताओं पर 3 लाख 13 हजार 262 रुपए की राशि बकाया थी. बार-बार चेतावनी और सूचना के बावजूद भुगतान न करने पर विभाग ने यह कठोर कदम उठाया है.

कार्यवाही के दौरान विभाग ने अलग-अलग गांवों से बाइक और अन्य सामान कुर्क किए हैं. जिसमें 7 बाइक एवं कृषि उपकरण शामिल हैं. बकायादारों में सबसे अधिक बकाया दोराहा के शरीफ खा, नजर खा का 61 हजार 239 व सलीमउद्दीन आयुब खा पर 60 हजार 454 रुपए पाया गया. इसके अलावा गोपालपुरा, पाटन और नातराखेड़ी के उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की गई है. विद्युत कंपनी का कहना है कि बकायादारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई सतत जारी रहेगी.

Next Post

महर्षि सांदीपनी वेदविद्या संस्थान में अनुशासन के नाम पर बर्बरता, शिक्षक ने छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटा

Sun Mar 22 , 2026
उज्जैन: महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में अनुशासन के नाम पर छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरे के बिस्तर […]

You May Like