
जबलपुर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर शुक्रवार रात ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की गई। जानकारी के अनुसार यातायात मालवीय चौक डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला की उपस्थिति में रानीताल चौराहे पर चेकिंग करते हुए शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर सहित यातायात पुलिस बल मौजूद था।
