
जबलपुर। शहर के विजय नगर जीरो डिग्री स्थित होटल वेलवेट इन में बुधवार देर रात लार्डगंज और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया। इस कार्रवाई में होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, एक ग्राहक जीवन पांडे सहित तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य को होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी। जैसे ही पुलिस टीम होटल पहुंची, वहां मौजूद कर्मचारी छिपने और भागने लगे। होटल संचालक ने जांच में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी शुरू की। दो कमरों से तीन महिलाएं और एक ग्राहक जीवन पांडे को पकड़ा गया।
