खंडवा में मौत के कारखाने पर चला बुलडोजर: पशु चर्बी से बनाया जा रहा था जहरीला नकली घी, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा से गत दिवस रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया था। गुरुवार सुबह प्रशासन ने इमलीपुरा क्षेत्र में चल रही इस अवैध पशु वसा फैक्ट्री को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है। घनी आबादी वाले बेगम पार्क इलाके में लंबे समय से अनवर कुरैशी नामक व्यक्ति इस काले कारोबार को अंजाम दे रहा था, जिसकी भनक लगते ही पुलिस, राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पूर्व में मौके का मंजर इतना भयावह था कि अधिकारियों के भी होश उड़ गए थे। वहां चारों तरफ पशुओं के अवशेष बिखरे पड़े थे और 9 बड़े ड्रमों सहित 69 कनस्तरों में उबलती हुई पशु चर्बी बरामद की गई थी।
जांच में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस कारखाने में पशुओं की चर्बी और हड्डियों को गलाकर बड़े पैमाने पर ‘जहरीला नकली घी’ तैयार किया जा रहा था। प्रशासन को पुख्ता अंदेशा है कि यह मिलावटी घी न केवल स्थानीय होटलों बल्कि आसपास के जिलों की मंडियों में भी सप्लाई किया जा रहा था, जो सीधे तौर पर लोगों की सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़ है। खाद्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से सैंपल लेकर लैब भेजे हैं ताकि इसके जहरीले तत्वों की पुष्टि हो सके।
कार्रवाई के दौरान मौके पर सीटी मजिस्ट्रेड बजरंग बहादुर
सीएसपी अभिनव बारंगे, निगम 4आयोजित प्रियंका राजावत के साथ निगम की टीम मौजूद है। प्रशाशन ने किसी भी तरह की रियायत न देते हुए अवैध रूप से निर्मित इस पूरे ढांचे को बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया। आरोपी अनवर कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। शहर के बीचों-बीच चल रहे इस घिनौने धंधे के पर्दाफाश के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता सहित 4कई हिन्दू संगठन अब उन ठिकानों की पहचान की मांग कर रही है जहां यह नकली घी बेचा गया है।

Next Post

​सिंगरौली में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत, पर बढ़ा नुकसान

Thu Apr 30 , 2026
सिंगरौली:जिले के ऊर्जाधानी क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार की सुबह राहत तब मिली, जब करीब 10:15 बजे से तेज तूफान के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो […]

You May Like

मनोरंजन