दो मंदिरों में दान पेटियों से नकदी चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

बैतूल। बैतूल जिले में चोरों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए दान पेटियों में रखी नकदी चोरी कर ली। पहली घटना विनोबा नगर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में और दूसरी गंज क्षेत्र के मेकेनिक चौक के पास माता मंदिर में हुई।

जैन मंदिर समिति अध्यक्ष के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर के दरवाजों के हैंडल तोड़कर अंदर घुसे और दान पेटी उठा ले गए। सुबह जब समिति सदस्य मंदिर पहुंचे, तो दान पेटी ऊपरी मंजिल पर टूटी हुई मिली और उसमें रखी नकदी गायब थी। अनुमान है कि पेटी में हजारों रुपए की राशि थी।

इसी तरह, गंज क्षेत्र के माता मंदिर में भी चोरों ने तिजोरी तोड़कर नकदी पार कर दी। समिति सदस्य प्रवीण बिहारे ने बताया कि चोरी रात के अंधेरे में की गई और घटना का पता सुबह हुआ।

दोनों वारदातों की सूचना मिलने पर गंज थाना प्रभारी शिफा हाशमी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि दोनों चोरी की घटनाएं एक ही गिरोह द्वारा की गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

क्या ठेकेदार से हफ्ता मिलता है? बैतूल-भोपाल हाईवे की दुर्दशा पर फूटा गडकरी का गुस्सा, अफसरों से मांगा जवाब

Sat Nov 1 , 2025
बैतूल। बैतूल-भोपाल हाईवे एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह जनता की नहीं, खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की नाराजगी है। हाईवे की बदहाल हालत देखकर मंत्री का सब्र टूट गया और उन्होंने अधिकारियों से ऐसा तीखा सवाल पूछा, जिसने पूरे तंत्र को कटघरे में […]

You May Like