जिला बनने के सभी मानक करता है सबलगढ़

 

*पंचायत स्तर पर जलाएंगे अलख, आगामी मीटिंग 19 जनवरी को वीरपुर में होगी*

 

विजयपुर। सबलगढ़ को जिला बनाए जाने की मांग 2 दशक वसे की जा रही है। इसके पहले श्योपुर जिला बनने से पूर्व की गई थी। विजयपुर से श्योपुर की दूरी से 140 किमी उनसे राजस्व एवं आवश्यक कार्यवाही जाने परेशानी होती है। रविवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विजयपुर में अग्रवाल समाज धर्मशाला के सामने दो सैकड़ा से अधिक लोग एकत्रित हुए। इस दौरान सबलगढ़ को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव सभी ने रखा । सबलगढ़ जिला बनने के मानक पूरे करता है जिससे इस क्षेत्र की महती आवश्यकता है। आगामी मीटिंग वीरपुर में 19 जनवरी रविवार को होगी।प्रस्तावित सबलगढ़ जिले में ‌विजयपुर, वीरपुर, कैलारस, पहाड़गढ़ एवं सबलगढ़ सहित पांच तहसीलों को शामिल किया जा रहा है। जिनको मिलाकर आठ लाख से अधिक आबादी होती है। भौगोलिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र पर्याप्त खनिज सम्पदा रखता है। क्षेत्र की जनता की क्या है प्रमुख परेशानी। इन पांचो तहसीलों का ‌ विकास पूर्ण रूप से रुका हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं संसाधन पर्याप्त नहीं होने से क्षेत्र वासियों को दूरी अधिक होने से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज रेफर होने की बाद रास्ते में ही दम तोड़ देता है । मांगीलाल मर्मठ का कहना सबलगढ़ के जिला बनने से ही विजयपुर का विकास हो पाना संभव है। विजयपुर के लोग ‌भी इस आंदोलन से जुड़कर सबलगढ़ को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भिजवाएंगे । समाजसेवी एवं पत्रकार मणि शंकर शर्मा का कहना है कि विजयपुर के सर्वांगीण विकास एवं मूलभूत विकास के लिए सबलगढ़ का जिला बनाया जाना बहुत जरूरी है। चैटी खेड़ा डैम का पूर्ण निर्माण होने से किसानों को फायदा होगा । किसानों के विरोध के बाद ही चैंटी खेड़ा डैम की घोषणा हो गई बनने का काम जारी है।यह इस क्षेत्र के किसानों की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित राजकुमार बंसल,मुरारी लाल धाकड़, कमल रावत,संजय फक्कड़, डॉ शरद शर्मा, हरिकिशन कुशवाहा,मणि शंकर शर्मा, राममूर्ति मीणा, श्रीपति शाक्य, हरिविलास कोठारी, मांगीलाल मर्मठ, बनवारी लाल कुशवाहा, रामप्रकाश त्यागी,महेश गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, अरविंद थापक, हरिओम शर्मा,अशोक राठौर, अरविंद सगर, जाफिर बेग, कैलाशी गुप्ता, रोशन लाल,लोकेंद्र कुमार शर्मा,राहुल वाल्मीकि,रवि वाल्मीकि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेंद्र सिंह जादौन कैप्टेन द्वारा की गई। उम्मेद सिंह अटेरिया भी मौजूद थे।

Next Post

रेत के अवैध उत्खनन में लगे 2 ट्रैक्टर जप्त, मिनी ट्रक भागा

Sun Jan 12 , 2025
  -अवैध खनिज उत्खनन के विरूद्ध थाना मझौली की कार्यवाही   सीधी। अवैध खनिज उत्खनन के विरूद्ध थाना मझौली ने कार्यवाही करते हुये तीन अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर दो वाहन कीमती 11 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी […]

You May Like