
भोपाल।आज जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल स्थित एम्स अस्पताल के बाहर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर उपस्थित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना की मांग को मजबूती देने और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए राहुल का आभार व्यक्त किया। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मानवता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना चंद्रक्रांत दुबे गुड्डू चौहान प्रकाश चौकसे सोनू भाबा प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी अभिनव बरोलिया राहुल राठौर योगेश सराठे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
