जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत मेढ़ी झामर के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेढ़ी झामर के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पाटन पुलिस मौके पर पहुंची । हादसे के बाद सभी पाँच घायलों को तुरंत पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनकी मासूम बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद, चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
