इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के आह्वान पर मुख्य शाखा के पदाधिकारियों ने परिचालन विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर रेल अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ पांडेय, उपाध्यक्ष रविंद चौधरी, रोहित रैकवार और सीटीआई हेमंत सोनी सहित अन्य पदाधिकारी दीपावली की शुभकामनाएं देने स्टेशन प्रबंधक कार्यालय और सीवाईएम ऑफिस पहुंचे।
संगठन ने महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष आर.के. शर्मा और मंडल सचिव कमलेश परिहार के नेतृत्व में एओएम (कोचिंग) हनुमान प्रसाद मीणा, एरिया कंट्रोल मैनेजर एच.एन. मीणा और स्टेशन प्रबंधक सुधांशु राय का फूलों के बुके और मिठाई से स्वागत किया।
बैठक के दौरान गुड्स गार्ड, टीएनसी और पॉइंट्समैन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख मांगों में गुड्स गार्ड की ड्यूटी एडजस्टमेंट में सुधार, टीएनसी को पर्याप्त आराम, पॉइंट्समैन के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया, मेल गार्ड के रिक्त पदों की पूर्ति और हॉलीडे ट्रेनों के संचालन में पारदर्शिता की माँग शामिल रही।
अधिकारियों ने संगठन की मांगों पर सहमति जताते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह जानकारी मुख्य शाखा के उपाध्यक्ष हरि ने दी।
