पूर्व महापौर स्व. शेजवलकर की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और वृहद पौधरोपण होगा

ग्वालियर: स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक भवन ट्रस्ट, ग्वालियर द्वारा पूर्व सांसद, पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि और वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।​कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर के योगदान को याद करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
​सुबह 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम मुख्यालय स्थित नारायण कृष्ण शेजवलकर भवन में स्व. शेजवलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ होगी।​सुबह 10 बजे लाल टिपारा पार्क, जडेरूआ बांध, मुरार में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य, स्थानीय निवासी और अन्य स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे और पौधे लगाएंगे।
​स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक भवन ट्रस्ट, ग्वालियर के सचिव आनंद करारा और अध्यक्ष विवेक नारायण शेजवलकर ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

Next Post

बाढ़ राहत कार्य जारी

Fri Aug 21 , 2026
रीवा :नगर निगम द्वारा स्थापित बाढ़ राहत केंद्रों में प्रभावित नागरिकों के लिए राहत कार्य लगातार जारी हैं। राहत केंद्रों पर ठहरे बाढ़ प्रभावित नागरिकों को नगर निगम की टीम द्वारा सुबह नाश्ता वितरित किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन