रास्ते में शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, मौत

सतना : विद्यालय के छात्रावास की ओर जाने के लिए निकलीं शिक्षिका की बस से उतरते ही अचानक तबियत खराब हो गई. हलांकि उन्हें फौरन उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उपचार शुरु होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र की मनोहर कालोनी की निवासी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला पति सत्यदेव सोमवार की सुबह अपने घर से रामनगर की ओर जाने के लिए निकली थीं.

श्रीमती प्रतिभा रामनगर ब्लाक के भमरहा गांव में स्थित शासकीय विद्यालय में बतौर शिक्षिका पदस्थ थीं. बताया गया कि सोमवार की सुबह वे विद्यालय के छात्रावास जा रही थीं. रामनगर में स्थित समना कैंप में बस से उतरने के कुछ देर बाद ही उनकी तबियत अचानक खराब हो गई. जिसे देखते हुए स्थानीय लोग फौरन ही उन्हें उपचार के लिए रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. लेकिन जब वहां पर मौजूद चिकित्सक द्वारा जांच की गई तो शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई. चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्ट्या कॉर्डियक अरेस्ट की वजह से मौत होने की संभावना जताई जा रही है.

Next Post

मैहर पुलिस ने पकड़ी 198 लीटर अवैध शराब

Tue Dec 9 , 2025
सतना: मैहर पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी करते हुए 198 लीटर अवैध शराब पकड़ी. अवैध शराब के भण्डारण और तस्करी में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ी गई शराब की कीमत 1.12 लाख रुपए आंकी गई.मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like