
सतना।मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ0 सतीश कुमार एस ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर प्रभारी अपर कलेक्टर सुधीर बेक और डिप्टी कलेक्टर एल आर जांगड़े द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
